चालक ने किया अश्लील इशारा, महिला ने चलती गाड़ी से लगा दी छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना पंचरुखी के तहत एक चालक ने अश्लील इशारा किया तो महिला ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना पंचरुखी के प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि साथ लगते गांव की एक महिला शनिवार को मारंडा गई थी। वापसी में पंचरुखी से भौरा के लिए निजी नंबर वाली सवारियां ढोने वाली टैक्सी में बैठ गई।
इसमें अन्य सवारियां भी थीं। रास्ते में एक-एक करके सवारियां उतरती गईं। बाद में वह अकेली ही गाड़ी में रह गई। ऐसे में महिला से चालक को उसको घर तक छोड़ने का अनुरोध किया।
यहां जानिए क्या है पूरा मामला
इसके बदले उसने पूर्व में निर्धारित 40 रुपये किराये के बदले 50 रुपये देने की बात कही। ऐसे में वाहन चालक मान गया। लेकिन, कुछ दूरी पर जाने पर चालक ने शीशे में महिला को अश्लील इशारा करते हुए गाड़ी को दूसरे रास्ते की ओर मोड़ दिया और इसकी रफ्तार भी बढ़ा दी।
ऐसे में महिला को असुरक्षा महसूस होने पर उसने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। घायल महिला को लोग पंचरुखी अस्पताल ले गए। चिकित्सक संदीप कश्यप ने बताया कि महिला के सिर पर गहरी चोट आई है। उसे एमआरआई करवाने को कहा गया है
। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।