महिला ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन छिड़क कर लिया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल शिलाई के रोहनाट में एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। रौंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। अभी तक आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। इस वजह से परेशान रहती थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव शिलाई अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार रोहनाट कस्बे में किराये के मकान में रह रही बालमा देवी (22) ने वीरवार सुबह करीब 9 बजे केरोसिन छिड़ककर कर खुद को आग लगा ली। इससे पहले महिला ने पति को मजदूरी के लिए भेजा। दो छोटे बच्चों को बहाना बनाकर पड़ोसियों के पास छोड़ आई। इसके बाद महिला कमरे में आई और यह कदम उठा लिया।
पूरी तरह से जल चुकी थी महिला
पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठते देखा तो ग्रामीणों को सूचित किया। महिला ने कमरा भीतर से बंद किया था। ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि महिला पूरी तरह से जल चुकी थी। उन्होंने महिला के पति को काम से वापस बुलाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
शिलाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। शिलाई पुलिस थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला काफी समय से बीमार थी। शायद इसी वजह से परेशान होकर यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।