फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman donated entire Property to Shirgul Devta in Sirmour Himachal Pradesh

महिला ने भगवान के नाम की अपनी 50 लाख की जमीन

Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
संजय भारद्वाज/ वेद प्रकाश ठाकुर/अमर उजाला, राजगढ़/नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/ वेद प्रकाश ठाकुर/अमर उजाला, राजगढ़/नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
Woman donated entire Property to Shirgul Devta in Sirmour Himachal Pradesh

जमीन के एक टुकड़े के लिए जहां लोग अपने सगों का खून बहा देते हैं, वहीं हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ के शाया गांव निवासी चिंता देवी ने 50 लाख रुपये से ज्यादा की जमीन आराध्य देवता के नाम कर दी है। चिंता देवी के पति की मौत हो चुकी है। औलाद न होने पर उसने भगवान शिव का अवतार माने जाने वाले शिरगुल महाराज को ही अपना उत्तराधिकारी बना लिया। दो दिन पहले ही तहसील कार्यालय राजगढ़ में देवता के नाम जमीन की रजिस्ट्री हुई है।

विज्ञापन


चिंता देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। शिरगुल महाराज मंदिर के प्रवेश द्वार पर उनकी करीब पांच बीघा जमीन थी। उसने पूरी जमीन देवता के नाम करने की इच्छा जताई। कानूनन पूरी जमीन दान कर भूमिहीन नहीं हो सकते। ऐसे में उसने चार बीघा 15 बिस्वा जमीन देवता के नाम कर दी। चिंता देवी के पति को पांच बीघा जमीन भूमिहीन होने पर मिली थी।

विज्ञापन

मंदिर कमेटी महिला के लिए बनाएगी एक कमरा

Woman donated entire Property to Shirgul Devta in Sirmour Himachal Pradesh

वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। दंपति की कोई संतान नहीं थी। कुछ अरसा पहले चिंता देवी के पति का निधन हो गया। अब चिंता देवी करुणामूलक आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रही हैं। राजगढ़ रहने के चलते उन्होंने देवता के नाम जमीन दान करने का फैसला लिया। अब मात्र पांच बिस्वा भूमि ही उनके नाम है।

शिरगुल देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से चिंता देवी को राजगढ़ स्कूल में सम्मानित किया गया है। शिरगुल देवता मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर में एक कमरा चिंता देवी के नाम पर बनेगा। यहां वह जब चाहे रह सकती हैं। मंदिर में दान की पट्टिका भी लगाई जाएगी। समिति ने एक प्रस्ताव डाला है कि जब भी चिंता देवी को कोई जरूरत होगी तो मंदिर समिति उनकी आर्थिक मदद भी करेगी।

चिंता देवी ने इसलिए लिया ये फैसला

Woman donated entire Property to Shirgul Devta in Sirmour Himachal Pradesh

शिरगुल देवता ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। आगे का जीवन कैसे बीतेगा इसकी चिंता मुझ से ज्यादा देवता को है। वह अपनी भूमि का उन्हें ही उत्तराधिकारी मानती हैं। पेंशन से मेरा गुजारा चल जाएगा। बुढ़ापे में भाइयों के परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। ऐसा करने से मुझे संतोष मिला है। शिरगुल देवता पर दृढ़ विश्वास है, वे हर दुख दूर करेंगे।

चिंता देवी ने चार बीघा 15 विस्वा जमीन की रजिस्ट्री देवता शिरगुल महाराज के नाम करवाई है। ये भूमि उनके पति को मिली थी। इस जमीन को दान भी नहीं किया जा सकता था। महिला के आवेदन पर इस नोटिंग को हटाकर जमीन देवता के नाम की है। -कपिल तोमर, तहसीलदार राजगढ़ (सिरमौर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed