फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman died of snakebite, angry family creates ruckus in hospital in una

सर्पदंश से महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 16 Sep 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Sep 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Woman died of snakebite, angry family creates ruckus in hospital in una
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय अस्पताल में 27 वर्षीय विवाहिता की सर्पदंश से हुई मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। प्रीती सैणी पत्नी दिलबाग सिंह निवासी बसाल गांव को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को ऊना अस्पताल लगाया गया। चिकित्सकों ने विवाहिता को प्राथमिक उपचार देने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए परिजनों ने ऊना अस्पताल में पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 


प्रीति के पति दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को सही उपचार नहीं दिया। इससे उसकी पत्नी की मौत हो गई।

इस बारे में एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में ऊना अस्पताल के सीएमओ डॉ. रमन कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, इसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed