फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman died after injection reaction in medical camp

बेहोशी के इंजेक्शन से रिएक्शन, महिला की मौत

Tue, 15 Dec 2015 10:52 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
woman died after injection reaction in medical camp

नेशनल हेल्थ मिशन शिमला और दिल्ली के एक निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड में आयोजित शल्य चिकित्सा शिविर में अपना इलाज करवाने पहुंची 32 वर्षीय कमला देवी की बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है।

विज्ञापन


कमला की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। लेकिन कमला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कमला को ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मुफ्त मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

woman died after injection reaction in medical camp

शिविर के दौरान 6 से 14 दिसंबर तक सभी लोगों का पंजीकरण किया गया। कुछ टेस्ट लेने के बाद 14 दिसंबर से ऑपरेशन शुरू कर दिए। अस्पताल में पहले दिन दस ऑपरेशन किए गए। 32 वर्षीय कमला देवी नामक महिला भी ऑपरेशन कराने पहुंची थी। निजी अस्पताल के निदेशक विमश रैना ने बताया कि अभी इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पूरी सावधानी के साथ इस शिविर में काम कर रही है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने बताया कि कैंप एनएचएम और निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा है। विभाग महज इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed