डीसी ऑफिस के बाहर महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
शिमला के डीसी ऑफिस के नजदीक एक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला अपने परिजनों के साथ अस्पताल जा रही थी लेकिन अचानक दर्द उठने से यहीं पर इसने बच्चे को जन्म दे दिया।
डीसी ऑफिस के बाहर गाड़ियां तो काफी खड़ी थी मगर अस्पताल ले जाने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लोअर बाजार की रहने वाली 24 वर्षीय गुड्डू देवी काफी देर तक सड़क पर ही दर्द से कराहती रही।
प्राइवेट टैक्सी में पहुंचाया अस्पताल
एंबुलेंस के लिए भी कॉल किया गया लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के बाद इसे एक प्राइवेट टैक्सी में ही अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल में इन्हें दाखिल कर लिया गया।
उधर, कमला नेहरू अस्पताल में विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता पॉल का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। Published by Arvind Thakur