फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman death case in igmc shilmla rohru hospital owner and doctor statement

महिला की मौत मामले में अस्पताल के मालिक बोले - कुछ लोग साजिश के तहत कर रहे हैं बदनाम

Thu, 29 Aug 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
woman death case in igmc shilmla rohru hospital owner and doctor statement
- फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी शिमला में चिड़गांव की महिला की मौत मामले में संजीवनी अस्पताल रोहड़ू के मालिक डॉक्टर चिन्मय देव ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। उनके अस्पताल में एचआईवी टेस्ट रैपिड कार्ड से किया गया। इसमें महिला दो बार पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल ने कहीं पर इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया।

विज्ञापन


डॉ. चिन्मय ने रोहडू में प्रेस वार्ता में अपना पक्ष रखा कि 21 अगस्त को महिला को पेट दर्द की जांच के लिए लाया गया। अल्ट्रासाउंड में प्रेग्नेंसी एकटोपिक रेप्चर पाया गया। महिला में खून 5.8 ग्राम रह गया था।
विज्ञापन


प्रेग्नेंसी का पता चलने पर एचआईवी जांच रेपिड कार्ड किट में दो बार महिला पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट को सार्वजनिक उनके अस्पताल ने नहीं किया। रैपिड कार्ड की रिपोर्ट आठ से दस प्रतिशत गलत हो सकती है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी जानकारी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़िता का उनके अस्पताल में ऑपरेशन संभव नहीं था, इसलिए मरीज को बडे़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया। संजीवनी अस्पताल से रेफर रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशानुसार एचआईवी पॉजिटिव का हवाला देना जरूरी था। डॉ. चिन्मय ने कहा कि महिला की मौत का मुख्य कारण समय पर आईसीयू उपलब्ध न होना रहा।

यदि आईसीयू समय पर मिला होता को शायद जान बच जाती। उन्होंने कहा कि कुछ नेता उनके अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र में महिला की मौत के कारण स्पष्ट लिखे गए हैं। महिला की मौत एचआईवी पॉजिटिव का पता होने से नहीं, अन्य कारणों से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed