फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Commit Suicide by Set herself in Fire.

बंद कमरे में महिला ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत

Sun, 09 Jul 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 09 Jul 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
Woman Commit Suicide by Set herself in Fire.

कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर महिला ने आत्मदाह कर लिया। महिला ने पति की गैरमौजूदगी में ये कदम उठाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल के मुबारिकपुर में 42 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह हादसा उस समय हुआ जब वह घर पर अकेली थी और एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मीना देवी पत्नी बिशन सिंह ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त उसका पति खाना खाकर काम के लिए बाहर चला गया था और उसकी सास मंदिर गई हुई थीं। उसका एक बेटा और बेटी हैं, जो अपने नाना के घर गए हुए थे। कमरे से धुआं उठते देखकर पड़ोसियों ने कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला और आग बुझाई।

अस्पताल पहुंचाई महिला मगर नहीं बच सकी जान

Woman Commit Suicide by Set herself in Fire.

उसे निजी वाहन से तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। महिला के मायके डंगोह दौलतपुर में हैं। पुलिस ने इस संबंध में महिला के मायके वालों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मायके पक्ष के लोगों ने इस संबंध में किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि, अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है।

उपमंडल अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed