{"_id":"62b20b67e436fc107854aa0b","slug":"woman-caught-with-oppimium-shimla-news-sml4128638113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पकड़ी अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से पकड़ी अफीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली महिला 13.85 किलो अफीम के साथ की गिरफ्तार
हरिद्वार-शिमला रूट की बस की गिरफ्तारी
तीन युवक चरस और चिट्टे के साथ पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एसआईयू टीम ने नेपाली मूल की महिला से 13.85 किलो अफीम बरामद की है।
आरोपी महिला की पहचान सीता उर्फ गीता पत्नी खेम प्रकाश गांव धुईखिला, तहसील अंचल रावती निवासी के तौर पर हुई है। एसआईयू प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि सोमवार रात को एक महिला अफीम के साथ सोनू बंगला के पास आएगी। पुलिस ने हरिद्वार शिमला रूट की बस की जांच कर महिला के कब्जे से 13.85 किलो अफीम बरामद की है। दूसरा मामला बालूगंज थाना क्षेत्र में पेश आया।
शोघी में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान पंजाब के युवक के कब्जे से 11.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसकी पहचान अमित कुमार पुत्र विश्वनाथ साहा हाउस नंबर- 1792 गांव दशमेश नगर पोस्ट आफिस नयागांव, तहसील मोहाली निवासी के तौर पर हुई है। छोटा शिमला और न्यू शिमला क्षेत्र में भी पुलिस ने दो युवकों को 26.24 चरस और 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।