{"_id":"619a42504e32372c82634637","slug":"woman-burnt-body-found-on-terrace-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप: घर की छत पर संदिग्ध हालात में मिला अध्यापिका का जला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या का आरोप: घर की छत पर संदिग्ध हालात में मिला अध्यापिका का जला शव
Sun, 21 Nov 2021 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, मरवाड़ी/दौलतपुर चौक (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, मरवाड़ी/दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:28 PM IST
सार
अमरजीत ने पुलिस को बताया कि रात करीब दस बजे उसने मीनाक्षी की तलाश शुरू की। इस दौरान घर की छत पर पत्नी का जला हुआ शव मिला। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट घर से नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणु मंदवाड़ा गांव में एक अध्यापिका की संदिग्ध हालात में घर की छत पर जलने से मौत हो गई है। शव की जांच व घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए रविवार को कांगड़ा से फॉरेंसिक टीम गणु मंदवाड़ा पहुंची। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार डंगोह खास की मीनाक्षी (38) की शादी मंदवाड़ा गांव में अमरजीत सिंह के साथ करीब 14 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
उनकी एक 13 वर्षीय बेटी भी है। मीनाक्षी निजी स्कूल में अध्यापिका थी। अमरजीत सिंह अंब में एक निजी उद्योग में नौकरी करता है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात करीब आठ बजे घर पहुंचा। घर के बाकी सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। उसने खुद ही खाना गर्म कर खाया और टीवी देखने लग गया। उसे लगा कि उसकी पत्नी स्कूल के कार्य में व्यस्त है। रात करीब दस बजे उसने मीनाक्षी की तलाश शुरू की। इस दौरान घर की छत पर पत्नी का जला हुआ शव मिला। अभी तक पुलिस को सुसाइड नोट घर से नहीं मिला है।
विज्ञापन
मृतका के पिता सुखविंद्र जसवाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मीनाक्षी को ससुराल पक्ष के लोग तंग करते थे। दो बार वह झगड़ा सुलझाकर गए थे। इसके बावजूद मीनाक्षी को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। सुखविंद्र ने सवाल उठाया कि जब पति को रात दस बजे शव मिला तो मायका पक्ष को रात एक बजे क्यों बताया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब एफएसएल की रिपोर्ट और डॉक्टरों की जांच के बाद ही मिल पाएंगे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन