{"_id":"582879694f1c1b6729b3c1a6","slug":"woman-beats-man-in-bank-during-exchange-of-old-currency-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, महिला ने सिखाया शातिर को सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, महिला ने सिखाया शातिर को सबक
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। रविवार को छुट्टी होने के कारण लगभग हर व्यक्ति का रुख बैंकों की तरफ था।
विज्ञापन
लोग बैंक खुलने से पहले ही मुख्यद्वार पर खड़े होकर अपनी राशि जमा करवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे भारी भीड़ में जब अलग-अलग लाइनों में महिलाएं एवं पुरुष खड़े थे उस समय एक व्यक्ति महिलाओं की लाइन में घुसने लगा।
विज्ञापन
इस पर एक औरत ने उक्त व्यक्ति की धुनाई कर दी। औरत का कहना था कि यह व्यक्ति सुबह ही शराब पीकर औरतों की लाइन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसे मजबूरी में उसे सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन