{"_id":"60a24f378ebc3e47ec48c967","slug":"woman-beaten-to-death-by-husband-in-karsog-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पति के हमले के बाद घायल पत्नी ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षक पति के हमले के बाद घायल पत्नी ने आईजीएमसी शिमला में तोड़ा दम
Mon, 17 May 2021 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 May 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग में शिक्षक पति के हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने आईजीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने सोमवार को शिमला पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पति के हमले में घायल हुई महिला करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। बता दें कि कला अध्यापक झाबर राम ने 10 मई को कहासुनी पर पत्नी मोनिका पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान बीच-बचाव करते हुए झाबर राम की मां और भाई भी जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। यहां झाबर राम की पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां महिला करीब एक सप्ताह से उपचाराधीन थी, लेकिन इस दौरान मोनिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि अध्यापक पर पत्नी सहित मां और भाई पर हमला करने के आरोप लगे थे। पत्नी ने सिविल अस्पताल करसोग से आईजीएमसी रेफर किया गया था। सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। इस सिलसिले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस शिमला गई । यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 302 भी जोड़ी गई है।