फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman Army Officer cremation in chamba

मेजर बेटी की मां के नहीं थम रहे आंसू, कहा-मौत के रहस्य से सेना उठाए पर्दा

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman Army Officer cremation in chamba

मेरी बेटी बहादुर थी और फैसले लेने के लिए स्वतंत्र थी। वो आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती है। हमें उसकी मौत पर संदेह है। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जानी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के बाड़ी ब्राह्मणा सैन्य डिपो में मेजर अनीता की मौत से उसके परिजन हैरान हैं। अनीता की मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। 

विज्ञापन


वह शनिवार को बेटी के संस्कार मौके पर पहुंचे तमाम सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों से अनीता की मौत की सही वजह का पता लगाने की मांग करती रही। अनीता की मां निर्मला देवी ने बताया कि उनकी बेटी की जिंदगी संघर्षपूर्ण रही है। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। फिर अब कैसे उनकी मेजर बेटी इस तरह का कदम उठा सकती है? 
विज्ञापन


अनीता के पिता गुरदयाल सिंह का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। निर्मला देवी के साथ ही घर में मौजूद अन्य लोगों का भी सेना के अधिकारियों व प्रशासन से एक ही सवाल था कि उनकी बेटी की मौत की तह तक पड़ताल की जाए। अनीता के जीजा कृपाल ने बताया कि उन्होंने सैन्य अधिकारियों, चंबा प्रशासन के अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से भी पूरी छानबीन करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही पिस्तौल से खुद को मार ली थी गोली

Woman Army Officer cremation in chamba

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात चंबा के उदयपुर निवासी मेजर अनीता के सिर पर गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अनीता ने अपनी ही पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। शनिवार को मेजर अनीता के अंतिम संस्कार पर चंबा जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उपायुक्त सुदेश मोख्टा मौजूद रहे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उपायुक्त ने कहा कि परिजन मौत की जांच चाहते हैं। इससे सेना के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी। मेजर अनीता के शव के चंबा पहुंचने के बाद घर पर सुबह से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। अनीता की आत्महत्या पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed