फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   without permission Board instaal in malroad

Shimla News: बिना मंजूरी लिए मालरोड पर लगा दिया बड़ा होर्डिंग

Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
without permission Board instaal in malroad
कोर एरिया में नहीं लगा सकते होर्डिंग
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन के होर्डिंग पर लगा है सीएम का फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कोर एरिया मालरोड पर एक क्रिकेट एसोसिएशन ने अपना बड़ा होर्डिंग लगा दिया है। नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही इस बोर्ड को नाज चौक के पास मालरोड पर टांग रखा है। होर्डिंग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का फोटो भी लगा है।

शहरवासी और स्थानीय कारोबारी हैरान हैं कि आखिर कैसे एक एसोसिएशन को यहां बोर्ड लगाने की छूट दी जा रही है। नियमानुसार शहर के मालरोड और रिज मैदान पर किसी संस्था के होर्डिंग या बैनर नहीं लगाए जा सकते। सिर्फ सरकार से जुड़े होर्डिंग्स ही यहां लगाने की अनुमति है। हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की ओर से करवाए जा रहे क्रिकेट कप से जुड़ा यह होर्डिंग मालरोड पर नाज चौक के समीप लगाया है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मालरोड पर इस तरह के होर्डिंग लगाना गलत है, नगर निगम इस पर कार्रवाई करे। निगम की संपदा शाखा अधीक्षक अमर चंद के अनुसार इस होर्डिंग की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




मालरोड पर नहीं लगा सकते होर्डिंग
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मालरोड पर होर्डिंग्स नहीं लगा सकते। नाज चौक के पास मालरोड पर किसी ने होर्डिंग लगाया है, उसकी जानकारी नहीं है। इसे हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article