फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter vacation schools will opens today.

आज से खुलेंगे स्कूल, डिपुओं में पहुंचीं किताबें

Wed, 10 Feb 2016 11:23 AM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
winter vacation schools will opens today.

प्रदेश के शीतकालीन सरकारी स्कूल बुधवार से खुल जाएंगे। पहली जनवरी से पड़ी सर्दियों की छुट्टियां नौ फरवरी को समाप्त हो गई हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के कई स्कूलों में छुट्टियां पड़ी हुई थी।

विज्ञापन


बर्फबारी के दौरान स्कूलों को बंद रखना है या खोलना है। इसका फैसला संबंधित जिला उपायुक्तों के स्तर पर होगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी डिपुओं में किताबें उपलब्ध करवाने का दावा किया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब तीन लाख बच्चों को मुफ्त में किताबें उपलब्ध करवाई जाती हैं। बुधवार से प्रदेश में शीतकालीन स्कूल खुल रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में किताबों की सप्लाई करने का जिम्मा उपनिदेशकों का है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा विभाग को डिपुओं से किताबें लेने को कह दिया है। बोर्ड के सचिव विनय धीमान के मुताबिक किताबों को डिपुओं तक पहुंचा दिया गया है। संबंधित जिलों के उपनिदेशक डिपुओं से किताबें ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुक बैंक बनाने के भी दिए हैं निर्देश

winter vacation schools will opens today.

निशुल्क किताबों के बच्चों तक देरी से पहुंचने की स्थिति से निपटने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने इस बार वैकल्पिक व्यवस्था भी की है।

परियोजना निदेशक के मुताबिक सभी स्कूलों को इस बार आदेश दिए गए हैं कि नई कक्षा में प्रवेश करने वाले बच्चों से पुरानी कक्षा में दी गई किताबों को लेकर बुक बैंक बनाया जाए। इस व्यवस्था के तहत जब तक मुफ्त किताबें बच्चों तक न पहुंचे तब तक पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रखी जाए।

एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं
प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात 1400 पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं मिला है। बुधवार से प्रदेश में शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बुधवार को कोई भी एसएमसी शिक्षक स्कूल नहीं जाएगा।

एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल पितान और महासचिव मनोज रौंगटा ने बताया है कि 11 फरवरी को सभी शिक्षक शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री से तीन साल के लिए तैनात किए गए एसएमसी शिक्षकों को सेवाविस्तार देने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed