फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter session of himachal Vidhansabha in tapovan Dharamsala.

केंद्रीय विवि मुद्दे पर धूमल पर भारी पड़े वीरभद्र

Tue, 09 Dec 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 09 Dec 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
winter session of himachal Vidhansabha in tapovan Dharamsala.

शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आक्रामक अंदाज में दिखे। दिल्ली से लौटकर तपोवन पहुंचे मुख्यमंत्री न केवल केंद्रीय विवि, बल्कि वन कटान के मसले पर भी विपक्ष पर भारी पड़े। प्रश्नकाल में देहरा के विधायक रविंद्र रवि के सवाल पर उन्होंने दो टूक कह दिया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलेगा कांगड़ा में ही, पर मैं इसके दो टुकड़े नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि ये सोच बेहद मूर्खतापूर्ण है कि सीयू के दो कैंपस धर्मशाला और देहरा में 40 किलोमीटर की दूरी पर हों। केंद्रीय विवि और अवैध वन कटान मसले पर वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के बीच तल्ख बहस भी हुई।
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस पर राजनीति अब बंद करनी चाहिए। विपक्ष पर कांगड़ा को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे। इससे पहले रविंद्र रवि ने सदन में दस्तावेज रखे कि देहरा में प्रस्तावित कैंपस की जमीन केंद्रीय विवि के नाम दर्ज हो चुकी है और सरकार सदन में गलत जानकारी दे रही है। जवाब में वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला और देहरा दोनों स्थानों के लिए फारेस्ट क्लीयरेंस आज तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मसले पर वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल में भी खूब टकराव हुआ। धूमल ने सरकार को चुनौती दी कि कोई प्रमाण दिखाएं कि पूर्व सरकार ने दो कैंपस बनाने का सुझाव दिया था। धूमल ने कहा कि केंद्र से आई साइट सिलेक्शन कमेटी ने इन दोनों स्थानों का चयन किया था।

उस समय की कांग्रेस सांसद का भी इसमें रोल था। एक समय तो ऐसा भी आया जब वीरभद्र और धूमल दोनों एक साथ सदन में अपनी अपनी सीटों पर खड़े थे और तल्खी भरी बहस जारी थी।

तुम एक सीडी दिखाओंगे हम दस दिखाएंगे

वन कटान के मसले पर जब भाजपा विधायक रविंद्र रवि ने वन कटान की सीडी सदन में दिखाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की तो वीरभद्र सिंह ने अध्यक्ष से ही सवाल उठाया कि क्या ये सदन रूल्स से चलेगा या रूल आफ धुसड़ी से। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे पता है कि ये सीडी किसने बनाकर आपको दी।


उनका इशारा कांग्रेस विधायकों की ओर था। इसे बाहर टेंट लगाकर दिखाओ। तुम एक सीडी दिखाओंगे तो हम 10 दिखाएंगे। बैम्लोई बिल्डर्स प्रकरण में पेड़ काटने वाला कौन था। इस पर नेता प्रतिपक्ष धूमल ने पलटवार किया - आपकी सरकार है। जांच कर रहे हो। जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई करो। लेकिन इसका ये अर्थ नहीं कि जंगल यूं ही कटते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed