{"_id":"ff7a103b51c9bc488d44b574cd5c5706","slug":"winter-session-at-dharmshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में भरमौरी, धूमल ने मांगा इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में भरमौरी, धूमल ने मांगा इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन चली सवा घंटे की सदन की कार्यवाही में अवैध पेड़ कटान मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वन मंत्री को इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विधायक सुरेश भारद्वाज ने विस अध्यक्ष से नियम 67 की स्थिति के बारे में जानना चाहा। विस अध्यक्ष ने कहा कि मामला सरकार के पास भेज दिया है। सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि इस मामले में पिछले कल चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएम और वन मंत्री अपना जवाब दे चुके हैं। तो आज इस मसले को तूल क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर वन मंत्री इस्तीफा क्यों दें।
प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 50 प्रतिशत के फारेस्ट डेंस एरिया में पेड़ काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई पॉवर कमेटी से अनुमति लेना जरूरी होता है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्णय है।
विज्ञापन
तारादेवी में जहां पेड़ काटे गए हैं, वहां तो 30 बीघा जमीन है। यहां पेड़ काटने से पहले सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अनुमति नहीं ली गई। यहां अवैध रूप से काटे गए वृक्ष गए तो गए कहां। वन मंत्री को इस मामले में त्यागपत्र देना चाहिए।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार तक अवैध कटान मामले में निर्णय होना चाहिए।
इस दौरान विधायक रविंद्र रवि ने चंबा में उनकी ओर से अवैध पेड़ कटान को लेकर बनाई गई सीडी सदन में दिखाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विधायकों की कमेटी गठित होनी चाहिए। विस अध्यक्ष ने रवि से कहा कि सीडी टेबल हाउस पर रख दीजिए। पहले वह सीडी को खुद देखेंगे। इसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे।