फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winter season himachal weather update: forecast of rainfall and snowfall, increased chances of White Christmas

Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद बढ़ी

Tue, 21 Dec 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम में आए बदलाव से इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार भी बने हैं।

विज्ञापन
Winter season himachal weather update: forecast of rainfall and snowfall, increased chances of White Christmas
लाहौल के उदयपुर में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम में आए बदलाव से इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार भी बने हैं। शिमला और मनाली में बीते 12 वर्षों से 25 दिसंबर को बर्फबारी नहीं हुई है। उधर, धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में सुधार आने से केलांग और कल्पा को छोड़ सभी क्षेत्र माइनस से बाहर आ गए हैं। मैदानी जिलों में सुबह और शाम धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित चल रही है।

विज्ञापन


इस दौरान मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.8, बिलासपुर-भुंतर में 20.5, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 19.8, सुंदरनगर में 19.5, हमीरपुर में 18.0, चंबा में 17.4, धर्मशाला में 14.7, शिमला में 14.0, मनाली में 11.6, डलहौजी में 11.0, कल्पा में 10.2 और केलांग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 और 25 दिसंबर को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके आलावा  24 और 29 दिसंबर को दो और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अन्य उत्तर पश्चिम भारत में देखने का मिल सकता है। 
विज्ञापन


क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 6.3
कल्पा                    - 1.6
सोलन                    0.0
मनाली                    0.8
सुंदरनगर                1.8
भुंतर                     2.3
शिमला                 5.4

उदयपुर में ताजा बर्फबारी से बस सेवाएं प्रभावित

उधर, लाहौल की मयाड़ घाटी में सोमवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे उदयपुर से कुल्लू और उदयपुर से केलांग जाने वाली बसें प्रभावित रहेंगी। प्रशासन के अनुसार जैसे ही मार्ग बहाल होगा, बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं, चार दिन बाद केलांग से कुल्लू के बीच अटल टनल से बस सेवा शुरू हो गई है। आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि उदयपुर में ताजा बर्फबारी से बस सेवा प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जलोड़ी जोत 

वहीं, जलोड़ी जोत पर चार दिन पूर्व गिरी करीब आधा फीट बर्फ के चलते बाधित एनएच 305 छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। शनिवार से सड़क बाधित रही, जिसके चलते कुल्लू की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को जलोड़ी जोत से बंजार की तरफ  छह किमी पैदल सफर करना पड़ा। जलोड़ी जोत पर तैनात दूरसंचार पोस्ट के कांस्टेबल अभिषेक से मिली जानकारी के अनुसार छोटे वाहनों की आवाजाही मंगलवार दोपहर से शुरू हो गई है। सुबह और शाम सड़क पर बर्फ जमने से वाहन स्किड होने का खतरा है। इसलिए उन्होंने जनता से अपील की है कि सुबह-शाम वाहन न चलाएं, केवल दोपहर के समय ही आवाजाही करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed