फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wine Trader Deposit 2 Lakh Cash of 100 rupees Note at PNB Kangra.

इस शख्स ने किया ऐसा काम कि बैंक वाले भी रह गए हैरान

Sun, 20 Nov 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 20 Nov 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Wine Trader Deposit 2 Lakh Cash of 100 rupees Note at PNB Kangra.

बैंकों में जहां 500-1000 रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए लोगों में होड़ है, वहीं हिमाचल की पंजाब नेशनल बैंक गनोह शाखा में शराब कारोबारी जेडी ठाकुर ने 100 रुपये के बंडलों वाले दो लाख रुपये जमा करवाकर मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


जरूर पढ़ें: आज ही बदल लें पुराने नोट, जल्द ही और बढ़ने वाली हैं मुश्किलें
विज्ञापन

गनोह बैंक के प्रबंधक एमपी सिंह ने बताया कि नोटबंदी के बाद नई और पुरानी करेंसी की कमी होने से हर व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जेडी ठाकुर का यह कदम प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बैंक में साढे़ चार लाख की पुरानी और नई करेंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसमें 100 रुपये के नोट बैंक में उपलब्ध नहीं थे। करेंसी की कमी के कारण बैंक ने 3,000 रुपये प्रति व्यक्ति एक्सचेंज का नोटिस लगाया था। 100-100 के दो लाख रुपये जमा होने से बैंक और लोगों के लिए काफी राहत की बात है।

कारोबारी ने लोगों से की ये अपील

Wine Trader Deposit 2 Lakh Cash of 100 rupees Note at PNB Kangra.

जेडी ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। सरकार के साथ-साथ हर नागरिक का यह फर्ज है कि इस आर्थिक तंगी में एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने दुकानदारों, बड़े व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि बैंकों में करेंसी की कमी को देखते हुए पुरानी करेंसी के साथ नई करेंसी को अपने पास जमा करने की बजाय बैंकों में जमा करवाएं।

रहे अलर्ट, बाजार में चल रहा दो हजार का नकली नोट
हिमाचल के मंडी जिले में 2000 के नकली नोट का मामला उजागर हुआ है। गोहर उपमंडल के चैलचौक कस्बे में पहुंचे 2 हजार के नकली नोट से लोगों और दुकानदारों में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार चैलचौक मौवीसेरी में स्थित करियाना दुकानदार धर्म सिंह ठाकुर की दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने दुकानदार से 130 रुपये का सामान लिया तथा 2 हजार का नया नोट दुकानदार के हाथ में थमा दिया।

दुकानदार धर्म सिंह ने शक होने पर नोट नहीं लिया और उसने अज्ञात व्यक्ति को खुले पैसे देने को कहा। इस दौरान दुकान के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मेरे पास पुराने 5 सौ और एक हजार के नोट हैं। जिसे सुनकर हड़बड़ाहट में शातिर ने कह डाला कि आप यह नोट ले लो और मुझे 5 सौ और 1 हजार का नोट दे दो।

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग जब 2 हजार के नोट को ढंग से देखने लगे तो शातिर ने नोट छुड़ाया और वहां से फरार हो गया। निखिल इंटर प्राइजेज के मालिक धर्म सिंह ने इस पर शोर भी मचाया। लेकिन शातिर का कोई पता नहीं चल सका। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस नाकाबंदी जारी है तथा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed