फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wine recovered

वांगतू काफनू मार्ग पर पकड़ी शराब की 106 अवैध पेटियां

Fri, 08 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
wine recovered
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के वांगतू काफनू संपर्क सड़क पर जीरो
विज्ञापन

प्वाइंट के पास भावानगर पुलिस टीम ने जीप से अवैध शराब की 106 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम भावानगर थाने पुलिस टीम आचार संहिता के चलते
गश्त कर रही थी। टापरी से काफनू की तरफ जा रही पिकअप एचपी 27ए 1347 को रोककर
तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब और बीयर की 106 पेटियां बरामद हुईं। वाहन चालक की पहचान दीपक कुमार (30) गांव नमज्ञा तहसील पूह, जिला किन्नौर के रूप में हुई हैं। वाहन में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंह (62) निवासी श्री आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्ष से टापरी में काम करता है। पुलिस ने चालक से परमिट मांगा तो वह 94 पेटियों का ही परमिट दिखा सका। भावानगर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस ने वीरवार देर शाम नेशनल हाईवे पांच पर टापरी चगांव जीरो प्वाइंट के पास एक व्यक्ति से 520 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस थाना टापरी की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एक व्यक्ति जीरो प्वाइंट के पास धूम्रपान कर रहा था। पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली। भागचंद
विज्ञापन

(52) गांव कोहतसेर तहसील निरमंड जिला कुल्लू के बैग से 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
दोनों मामलों की पुष्टि एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed