फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   windproof rescue hut in rohtang

बर्फीले तूफान से बचाएगी ये तकनीक, अब नहीं गंवानी पड़ेगी जान

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
windproof rescue hut in rohtang

फाइबर से बना विंडप्रूफ रेस्क्यू हट अब रोहतांग के बर्फीले तूफान से राहगीरों की जान बचाएगा। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने राहगीरों को मुश्किल घड़ी में राहत देने के मकसद से विंडप्रूफ रेस्क्यू हट स्थापित किया है। इसमें एकसाथ करीब दर्जन भर राहगीर पनाह ले सकेंगे।

विज्ञापन


रेस्क्यू हट में रोहतांग की विषम भौगोलिक परिस्थितियों से सामना करने के लिए सभी जरूरी उपकरण और समान मौजूद रहेगा। बर्फीली हवाओं के बीच ठंड से बचने के लिए हट में बाकायदा ईंधन की भी व्यवस्था होगी। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता है। 
विज्ञापन


ऐसे में लोग पैदल ही दर्रे को आर-पार करते हैं। रोहतांग की बर्फीली हवाओं और जटिल भौगोलिक पृष्ठभूमि के कारण कई लोग बर्फ में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। बीते दस साल के भीतर करीब 55 लोग रोहतांग दर्रे के आसपास अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें कुछ पर्यटक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के साथ फर्स्ट एड किट भी होगी

windproof rescue hut in rohtang

उपायुक्त विवेक भाटिया ने बीते सालों के दौरान सर्दियों में ठंड और बर्फीले तूफान में फंसकर रोहतांग में जान गंवाने वालों का आंकड़े जुटाए। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे के इस खौफनाक इतिहास को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने राहगीरों की सुरक्षा के लिए फाइबर से बना विंडप्रूफ रेस्क्यू हट स्थापित किया है। 

हट में राहगीरों की सुरक्षा के लिए मूलभूत सुविधाएं मसलन ईंधन, लकड़ी बुखारी, खाद्य पदार्थ के साथ फर्स्ट एड किट रखी गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में यात्री इनका उपयोग कर सुरक्षित रह सकें। यह रेस्क्यू हट रोहतांग दर्रा आर-पार करने वाले लोगों के

लिए आपातकाल के दौरान वरदान साबित होगा। डीसी की इस पहल की समूची घाटी में सराहना की जा रही है। विधायक रवि ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य रिगजिन हायरपा, एनजीओ अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी, लला मेमे फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन परशीरा समेत समाज के हर तबके के लोगों ने जिला प्रशासन को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed