फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Will Anurag Thakur get a place in the organization or will he be active in Himachal politics

Himachal: अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

Mon, 10 Jun 2024 03:45 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 03:45 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है।

विज्ञापन
Will Anurag Thakur get a place in the organization or will he be active in Himachal politics
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से मात्र चार सीटों के चलते मोदी के मंत्रिमंडल में एक ही मंत्री मिल पाया। दिग्गज नेता जेपी नड्डा के मंत्री बनने से दो बार केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को अभी इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन

माना जा रहा है कि अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। छोटा राज्य होने के कारण हिमाचल को ज्यादा प्रतिनिधित्व नही मिला पाया है।  गठबंधन की सरकार होना भी एक कारण रहा है क्योंकि अन्य दलों से भी मंत्री बनाना मजबूरी थी। हिमाचल के लिए गौरव की बात यह है कि मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में यहां से एक केंद्रीय मंत्री जरूर रहा है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है। चर्चा यह भी है कि बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर को अहमियत दी जा सकती है। अनुराग ठाकुर का ऊंचा प्रोफाइल होने के चलते उन्हें बड़ा दायित्व दिया जाना तय माना जा रहा है। पहली बार मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रणौत को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुराग को हिमाचल की राजनीति में सक्रिय करने की भी हो सकती है। अभी तक अनुराग केंद्र में ही ज्यादा सक्रिय रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने अपनी पहचान बनाई और हमीरपुर से लगातार जीत दर्ज कर भाजपा में मजबूत जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने जनसभा में की थी अनुराग की जमकर तारीफ, ... लोगों को थी उम्मीद
 ऊना में अंब में बीते दिनों जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि जहां भी चुनावी जनसभाओं में जाता हूं, सभी कहते हैं कि हमारे सांसद को मंत्री बना दो। 
  शाह बोले थे, हमीरपुर वालो, मोदी ने अनुराग ठाकुर को यहां से बिना मांगे बना बनाया मंत्री दिया है। अनुराग ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते मेरे साथ काम किया है और मंत्री होते हुए मोदी के साथ मंत्रिमंडल में काम किया है। अगर दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा को सशक्त करने के लिए युवा शक्ति को जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह अनुराग ठाकुर ने किया है। ऐसे में अनुराग समर्थकों को अब भी बड़ा पद मिलने की उम्मीद है।  

सुक्खू ने मोदी को पीएम बनने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी देश और प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए उदार वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। 
 

तीसरी बार भी ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा समेत पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने तीसरी बार भाजपा और एनडीए को अपार जनसमर्थन देने के लिए देशवासियों का भी आभार व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने कहा है कि मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंच कर एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि तीसरा कार्यकाल बाकी दोनों कार्यकाल से अलग और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ होगा। मोदी के हर बड़े फैसले के साथ खड़े हैं। उनके कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर हैं। मोदी की सरकार सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम करेगी और देश के हर वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम करेगी। 
 

भाजपा नेताओं ने भी दी नड्डा को बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन और इंदु गोस्वामी के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी। नवनियुक्त सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत ने भी उनको शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed