घास काट रही महिला पर सूअर ने किया हमला, हालत गंभीर, बाजू टूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं उपमंडल की पंचायत पट्टा के गांव बड्डू में घास काट रही महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया है। इस हमले में महिला की बाजू टूट गई है। शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को ग्राम पंचायत पट्टा के गांव बड्डू निवासी बर्फी देवी घर के साथ लगते खेतों में घास लाने गई थी। शाम करीब 5 बजे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। बर्फी देवी ने शोर मचाया जिससे गांव के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए जिसे देख कर जंगली सूअर नजदीक जंगल की तरफ भाग गया।
महिला की हालत गंभीर
लोगों के सहयोग से बर्फी देवी को घुमारवीं अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख कर उसे जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं सूअर के इस हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस क्षेत्र में इससे पहले भी दो अलग-अलग हमलों में महिला और पुरुष पर सूअर हमला कर चुका है। गांव के लोगों में नरेंद्र ठाकुर, विपिन कुमार, अमित कुमार, कुलजीत, प्रदीप आदि ने विभाग से अनुरोध
किया है कि जंगली सूअर को पकड़ने व घायल को तुरंत राहत राशि देने की मांग की है। पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने उक्त महिला के परिवार को प्रशासन और सरकार से उचित सहायता देने की मांग की है।