{"_id":"e3ffcf561fc0e6184d9e69fda1736eee","slug":"wifi-facility-to-54-cities-of-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिमाचल के 54 शहरों में मिलेगी वाई-फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हिमाचल के 54 शहरों में मिलेगी वाई-फाई सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार 54 शहरों में वाई फाई सुविधा देने जा रही है। वीरवार को शहरी विकास विभाग के कार्यालय में आईटी और यूडी विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वाई फाई सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद शहरी विकास विभाग जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
लोगों को वाई फाई सुविधा देने के लिए शहरी विकास विभाग ने 54 शहरों को ए, बी और सी तीन जोन में बांटा है। बाजार और पर्यटन स्थलों में कंपनी के रेट अलग होंगे जबकि कस्बों में कम रेट पर वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा शहरी विकास विभाग ने कंपनियों के समक्ष दिन में 20 मिनट तक फ्री वाईफाई सुविधा देने की भी शर्त रखी है।
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग में हुई दूसरी बैठक में सुंदरनगर, घुमारवीं, पांवटा साहिब, मनाली और शिमला में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेगी। इसको लेकर कंपनी के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया। फरवरी के पहले सप्ताह में इसका सर्वे शुरू होगा जबकि फरवरी अंत तक टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
लोगों के चलने से जलेंगी स्ट्रीट लाइटें
सेंट्रल मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत लाइटों को जलाया और बुझाया जाएगा। रोचक बात यह है कि मुख्य स्थलों में मोशन सेंसर लगेंगे, लोगों की चाल के साथ ही यह स्ट्रीट लाइटें जलेगी और बुझेगी। तीसरी सीवरेज को लेकर हुई बैठक में धर्मशाला, घुमारवीं, पांवटा साहिब और भोटा में शहर को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। पंद्रह दिन के भीतर इसका सर्वे शुरू होगा।
शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया का कहना है कि शहरी विकास विभाग की तीन बैठकें आयोजित र्हुई। शहरों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए कंपनी के साथ एग्रीमेंट साइन किया गया। शहर के मुख्य स्थलों पर मोशन सेंसर लगेंगे। वाई फाई सुविधा का प्रस्ताव तैयार सरकार को भेजने का फैसला लिया है। इसके अलावा जबकि चार मुख्य शहरों को इस वर्ष सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाना है।