फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wifi facility for 30 minutes at himachal busstands.

खुशखबरी! बस अड्डों में आधा घंटा मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Sat, 26 Dec 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Dec 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
wifi facility for 30 minutes at himachal busstands.

हिमाचल के बस अड्डों में आधे घंटे तक वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। आम लोगों और सवारियों के लिए इस सुविधा में 10 मिनट बढ़ाए जा रहे हैं। पहले ये सहूलियत 20 मिनट तक मिलती थी। वोल्वो बसों में एक फरवरी के बाद कंबल भी दिए जाएंगे। इसके लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को पेंशनरों का लंबित पेंशन मामला भी सुलझा दिया जाएगा। यह फैसला शनिवार को हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने लिया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दी। बाली ने कहा कि पंचायत चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण वे कोई घोषणा तो नहीं कर पाएंगे। बावजूद इसके बीओडी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिन पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत पेट्रोल पंपों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बस अड्डों में गाइडेंस सेंटर खोले जा रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम कई जगहों पर स्थापित किए जा रहे हैं। प्रतिबंधित सड़कों पर कई अन्य शहरों में छोटी टैक्सियां चलाई जाएंगी। बाइक टैक्सियां चलाने पर भी विचार चल रहा है। यह सब पंचायत चुनाव के बाद ही संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा के प्रदेश के चारों बड़े जलाशयों पंडोह, पौंग, गोबिंदसागर और चमेरा में जल परिवहन सुविधा शुरू की जाएगी। बाली ने माना कि यह सही है कि पिछले डेढ़ महीने से पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल पाई है। पेंशन और पेंशनरों से संबंधित तमाम भुगतान के लिए एचआरटीसी को सरकार से 120 करोड़ रुपये की दरकार है। इसके बावजूद सोमवार को इस मामले को सुलझाने के लिए एक बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed