फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wife Throws Hot Water On Husband in Chamba.

OMG! इतनी सी बात पर पति पर डाल दिया खौलता पानी

Sat, 27 Dec 2014 10:40 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
Wife Throws Hot Water On Husband in Chamba.

पति के साथ हुए विवाद पर गुस्साई पत्नी ने पति पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इससे पति बुरी तरह से झुलस गया है। इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। घटना हिमाचल के चंबा जिले के साहो गांव की है। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। छानबीन जारी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साहो के इस दंपति के बीच घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस पर गुस्साई पत्नी किचन की ओर दौड़ी। जहां उसने चूल्हे पर बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखा था। उस समय पानी बर्तन में खौल रहा था।

विज्ञापन

रसोई में चूल्हे पर खौल रहा था पानी

Wife Throws Hot Water On Husband in Chamba.

इसी बीच पति भी उसके पीछे किचन तक पहुंच गया। यहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर महिला ने जग उठाया और खौलता हुआ पानी उसमें भरकर पति पर इसकी बौछार कर डाली। खौलता पानी शरीर पर गिरते ही पति चिल्लाता हुआ बाहर की ओर भागा।

इसी बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी छानबीन अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed