फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wife gives bid adieu to policeman with moist eyes in bride's dress

दुल्हन के लिबास में पत्नी ने नम आंखों से दी पुलिस जवान को अंतिम विदाई

Tue, 12 Jan 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wife gives bid adieu to policeman with moist eyes in bride's dress
दुल्हन के बिलास में दी पति को अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला

शिमला पुलिस के त्वरित प्रक्रिया दल (क्यूआरटी) में बतौर कांस्टेबल तैनात वीरेंद्र कुमार का मंगलवार को पैतृक गांव कांगड़ा के मुल्थान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पत्नी ने दुल्हन के लिबास में सजकर मृतक पति को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने वीरेंद्र की पत्नी को तिरंगा भेंट किया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि एक युवा ऊर्जावान साथी को खो दिया है। उनके परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। वीरेंद्र पुत्र हरी राम गांव मल्लहां डाकघर मुल्थान जिला कांगड़ा के रहने वाले थे।   

विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को रात ग्यारह बजे क्यूआरटी टीम अलग-अलग गाड़ियों में ढली से कुफरी के बीच बर्फ में यातायात नियंत्रण ड्यूटी पर रवाना की गई थी। चीनी बंगला सड़क से बर्फ जमने के कारण वाहन फिसलकर लुढ़क गया था। हादसे में तीन जवान घायल हुए थे। इसमें वीरेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। आईजीएमसी में जवान की सोमवार सुबह मौत हो गई थी। मंगलवार को डीएसपी बैजनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिवार से मुलाकात की और जवान को सलामी दी। 
विज्ञापन


पिछले साल पिता की हो गई मौत
वीरेंद्र का परिवार काफी गरीब है। चार भाई हैं। पिता की पिछले साल मौत हो गई है। मां बीमार रहती हैं। उसका एक सवा साल का बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed