फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wife died just four hours after her husband death in Sirmaur himachal pradesh

हिमाचल: पति की मौत के चार घंटे बाद पत्नी भी छोड़ गई दुनिया, एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; कैसे गई छोटू की जान?

Mon, 12 Oct 2026 06:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 06:56 PM IST
सार

मंगाराम चौहान उर्फ छोटू (85) का लंबी बीमारी के बाद रविवार सायं करीब सात बजे निधन हो गया। पति की मृत्यु के सदमे के बीच उनकी धर्मपत्नी हरदेवी (68) ने भी लगभग चार घंटे बाद प्राण त्याग दिए। 

विज्ञापन
wife died just four hours after her husband death in Sirmaur himachal pradesh
पति की मौत के चार घंटे बाद पत्नी की भी गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के ग्राम लगनू में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने महज चार घंटे के अंतराल में इस संसार को अलविदा कह दिया। पति-पत्नी के एक साथ दुनिया से विदा होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में दोनों के साथ जीने और साथ ही दुनिया से विदा होने की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

लंबी बीमारी से गई पति की जान
जानकारी के अनुसार, लगनू निवासी मंगाराम चौहान उर्फ छोटू (85) का लंबी बीमारी के बाद रविवार सायं करीब सात बजे निधन हो गया। पति की मृत्यु के सदमे के बीच उनकी धर्मपत्नी हरदेवी (68) ने भी लगभग चार घंटे बाद प्राण त्याग दिए। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार सहित गांव के लोगों में भी शोक लहर व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
दंपती के पार्थिव शरीरों का गिरी नदी के समीप एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां दोनों पंचतत्व में विलीन हो गए। इस मार्मिक दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। मंगाराम चौहान बचपन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा जनसंघ से शुरू हुई थी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई भाजपा नेता
दंपती के निधन पर ग्राम पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह राणा, उपप्रधान ओमप्रकाश चौहान, पूर्व विधायक रूप सिंह एवं हिरदाराम, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल आजाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशल सिंह चौहान एवं रणजीत सिंह चौहान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, भीम सिंह कंठ, सुरेंद्र चौहान, लंबरदार मोहनलाल चौहान सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed