फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   widening work of shimla circular road will start soon

शिमला शहर को जाम से मिलेगी निजात, खर्च होंगे 200 करोड़

Tue, 12 Sep 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Sep 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
widening work of shimla circular road will start soon

शहरवासियों को आए दिन सर्कुलर रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द ही निजात मिल सकती है। राजधानी के सबसे व्यस्ततम रोड पर यातायात सुचारु करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 200 करोड़ रुपये की बड़ी योजना तैयार की गई है। 

विज्ञापन


इसके तहत ढली से लेकर वाया छोटा शिमला होते हुए संकटमोचन तक के 31 किमी लंबे रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें पूरा कार्टरोड भी शामिल है। योजना पर लोक निर्माण विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस रूट पर 70 ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, 
विज्ञापन


जिन्हें चौड़ा किया जाना है। इनमें से 40 जगह एमसी की जमीन है और इसके लिए निगम ने एनओसी भी दे दी है। इसके अलावा 11 प्वाइंट प्राइवेट जमीन है जिसे अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। इस रूट पर कई जगह पेड़ भी आड़े आ रहे थे जिन्हें हटाने के लिए एनजीटी से अनुमति ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों को राहत, फुटपाथ-ओवरब्रिज बनेंगे
शहर के मेन रोड को चौड़ा करने के अलावा सड़क के साथ-साथ फुटपाथ भी बनाया जाएगा। इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज भी बनने हैं जिन पर 25.50 करोड़ रुपये खर्च होगा। इनके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। लोगों की मांग के अनुसार ताराहॉल, टॉलैंड, खलीणी जैसी जगहों पर ये ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

अंडरग्राउंड होंगी बिजली की तारें, केबल और पाइप लाइन
बिजली के तार और केबल भी अब सड़कों के ऊपर लटकते दिखाई नहीं देंगे। इन्हें अंडरग्राउंड डक्ट (भूमिगत नालियां) के माध्यम से बिछाया जा रहा है। 31 किलोमीटर तक बनने वाले डक्ट पर 35 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। डक्ट बनने से तारें बिछाने के लिए सड़क बार-बार नहीं खोदनी पड़ेगी।


शहर के 31 किमी लंबे सड़क मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। इसका सर्वे हो चुका है और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाले बजट को इस योजना पर खर्च किया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ और ओवरब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है। -प्रशांत सरकैक, नोडल ऑफिसर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed