फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   who will contest against pratibha singh from mandi seat.....

कौन लड़ेगा प्रतिभा के खिलाफ, जानना नहीं चाहेंगे....

Wed, 26 Mar 2014 09:52 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
who will contest against pratibha singh from mandi seat.....

हिमाचल भाजपा ने मंडी सीट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ रामस्वरूप शर्मा को चुनाव में उतारा है। मंगलवार देर शाम नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से उनके नाम का एलान हो गया।

विज्ञापन


शर्मा मंडी जिले के जोगिंद्र नगर से हैं और वर्तमान में हिमाचल भाजपा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

आरएसएस के मार्फत भाजपा में आए रामस्वरूप शर्मा का यह पहला चुनाव है।

हिमाचल भाजपा ने इस सीट पर महेश्वर सिंह से बातचीत सिरे न चढ़ने पर चार लोगों का पैनल दिल्ली भेजा था। इसमें रामस्वरूप के अलावा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर और कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह के नाम थे।
विज्ञापन


भाजपा के सूत्र कहते हैं कि पार्टी मंडी जिला से प्रत्याशी देना चाह रही थी।

अजय राणा का रास्ता रोकने के लिए लड़े भाजपा के एक धड़े ने रामस्वरूप की राह आसान कर दी।

उनके नाम का एलान होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी में सेरी मंच पर आतिशबाजी भी की।

वे इस बार के लोकसभा चुनाव में शांता कुमार के बाद भाजपा के दूसरे ब्राह्मण प्रत्याशी होंगे। आमतौर पर राजपरिवारों के नाम रही मंडी सीट पर भाजपा ने इस बार ब्राह्मण पर दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में क्लर्क थे रामस्वरूप शर्मा

who will contest against pratibha singh from mandi seat.....
62 वर्षीय रामस्वरूप शर्मा सरकार सेवा के दौरान बिजली बोर्ड में क्लर्क थे।

सरकारी नौकरी छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थामा और मंडी के संगठन मंत्री बने। प्रदेश में संगठन मंत्री रहे।

इसके बाद प्रदेश महामंत्री बने और साथ ही संगठन मंत्री का कार्यभार भी देखा।

धूमल सरकार के समय राज्य में सिविल सप्लाई कारपोरेशन में चेयरमैन बने। वर्तमान में हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष।


मंडी सीट पर पिछले दो चुनाव

2009 : कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र सिंह ने भाजपा के महेश्वर सिंह को 13997 वोट से हराया।
2013 : उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने भाजपा के जयराम ठाकुर को 1.36 लाख वोट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed