फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   who will CM candidates by Himachal Congress in himachal vidhan sabha election 2022

राजनीति: भाजपा को टक्कर देने से पहले कांग्रेस के पास चेहरा तलाशने की चुनौती

Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में प्रदेश में चार क्षेत्रों के उप उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं के हौसले बुलंद जरूर हैं। इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, यह फिलहाल तय नहीं है।

विज्ञापन
who will CM candidates by Himachal Congress in himachal vidhan sabha election 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में भाजपा को विधानसभा चुनाव में चुनौती देने से पहले कांग्रेस के समक्ष बड़ी चुनौती चेहरा तलाशना रहेगा। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चेहरा बनाकर कांग्रेस प्रदेश में चुनाव लड़ती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जाने के बाद से प्रदेश में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। वीरभद्र समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री के निधन से ज्यादा चिंतित हैं और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले खासे चिंतित हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की राजनीति में अपनी जडे़ं जमाने के लिए पिछले कई साल से कांग्रेस से जुडे़ लोग भी स्वयं को आहत महसूस कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह के बूते राजनीति की वैतरणी पार करने के लिए पिछले कई साल से विधानसभा चुनाव लड़ने की चाह रखे कांग्रेस के कई नेता कतार में थे, उनको सबसे ज्यादा मायूसी हाथ लगी है।      
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में प्रदेश में चार क्षेत्रों के उप उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं के हौसले बुलंद जरूर हैं। इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, यह फिलहाल तय नहीं है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहले ही कह चुके हैं कि उप चुनाव जीतने के बाद कई कांग्रेसी नेता श्रेय लेने को दिल्ली की दौड़ लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed