फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Who said, people worry about, Virbhadra cool in Delhi!

'जनता की चिंता छोड़, दिल्ली में मस्त वीरभद्र'

Mon, 18 Aug 2014 08:11 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Who said, people worry about, Virbhadra cool in Delhi!

यदि प्रदेश मुख्यमंत्री को जनता का दर्द नहीं है, तो उन्हें अपने पद से नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। यह बात रविवार को प्रदेश भाजपाध्यक्ष व ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना मंडल भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षता रमेश भड़ोलिया ने की।

विज्ञापन


सती ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जनता को दुख दर्द छोड़कर दिल्ली के चक्कर लगा रहे है और जनता बरसात से परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते फसल को नुक्सान हो रहा है। किसान व बागवान मक्की व सेब की फसल को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


पुलों व सड़कों की दुदर्शा के कारण कई लोगों की जाने जा रही है और मुख् यमंत्री के पास हालात का जायजा लेने का समय नहीं हैं। सत्ती ने कहा कि विधानसभा में जनहित एवं भ्रष्ट्राचार के मुद्दों पर चर्चा करने से सरकार डरी है और विपक्ष के सवालों का जबाव न देते हुए विधानसभा को स्थगित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता और विपक्ष दोनों का सामना नहीं कर पा रहे वीरभद्र

Who said, people worry about, Virbhadra cool in Delhi!

उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहला मौका है, कि जब मुख्यमंत्री न तो जनता का सामना करने को तैयार है और न ही विपक्ष का। सत्ती ने कहा कि भाजपा वीरभद्र सिंह को कुर्सी से हटाने के लिए संघर्ष करेगी और जनविरोधी मुद्दो को लेकर लोगों के पास जाएगी।

बैठक में तिलक राज सैणी, अंबिका दत्ता, सागर दत्त भारद्वाज, अमृत लाल भारद्वाज, हरीश कुमार, अवतार घुग्गी, राकेश बिल्ला, अवतार मैनन, राकेश सिंह गिक्का, विनोद पुरी, हरि सिंह ठाकुर, राजकुमार पठानिया, मदन पुरी, पुनीत मैहन, बलविंद्र कुमार गोल्डी, सुरजीत सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।

ऊना मंडल की बैठक में मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया ने भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाने व अनुराग ठाकुर को तीसरा बार युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाने पर आभार व धन्यावाद प्रस्ताव रखा गया और जिसे सर्वसम्मति से कार्यकारिणी ने पारित किया। वहीं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed