फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   who gave a challenge to virbhadra singh

आखिर किसने दी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को खुली चुनौती!

Thu, 27 Mar 2014 05:40 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
who gave a challenge to virbhadra singh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कल के बजाय आज ही मुकदमा दर्ज करें। जांच से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। वीरभद्र सिंह जो करना चाहते हैं, कर लें।

विज्ञापन


भोरंज विस क्षेत्र के तरक्वाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई है। उसके बाद से ही नए-नए ड्रामे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जांच किस बात की हो रही है कि धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम क्यों बनाया।

धर्मशाला में स्टेडियम के निर्माण से प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

युवाओं को खेल सुविधाएं प्रदान करने के बदले उन्हें जेल जाना पड़े तो वह भी मंजूर है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय मैच होने व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ता है साथ ही छोटे दुकानदारों को लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने को षड्यंत्र

who gave a challenge to virbhadra singh

धूमल ने आरोप लगाया कि इस्पात मंत्री रहते हुए रिश्वत ली।

ब्लैक मनी को व्हाइट बनाने के लिए सेब के बगीचों का सहारा लिया। हजारों किलो सेब स्कूटर पर ढो डाला।

दिल्ली में दो एकड़ में भवन दो करोड़ में कैसे हासिल कर लिया, सब जानते हैं।

स्टेडियम का निर्माण कर अनुराग ने कौन से पैसे कमाए, हां इतना जरूर है कि मंडी जिले के ऋषि धवन ने आईपीएल में अनुबंध हासिल कर तीन करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed