फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   What new work has been done in the wards, now report will have to be given on the first date

Shimla News: वार्डाें में क्या नए काम किए, अब पहली तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

Mon, 01 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
What new work has been done in the wards, now report will have to be given on the first date
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने दिए निर्देश
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण, सड़कों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में एक महीने के भीतर वार्डाें में क्या नए काम हुए, पुराने काम कितने पूरे हुए, इसकी पूरी रिपोर्ट अब नगर निगम अधिकारियों को हर माह की पहली तारीख को देनी होगी।


महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के अधिकारियों की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने सभी कनिष्ठ अभियंताओं से उनके वार्डाें में किए जा रहे नए कामों की रिपोर्ट भी ली। कहा कि पार्किंग निर्माण, सड़कों और रास्तों की मरम्मत के काम तेज किए जाएं। निर्माण पूरा होने के बाद बचा हुआ मलबा और निर्माण सामग्री भी मौके से हटाई जाए ताकि जनता को परेशानी न हो। कहा कि हर महीने की पहली तारीख को अधिकारी अपने वार्डाें की पूरी रिपोर्ट लेकर ही बैठक में आएं। इसी तरह आने वाले दिनों में बाकी शाखाओं के काम की रिपोर्ट भी ली जाएगी। महापौर ने वन विभाग को भी निर्देश दिए कि जिन पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल चुकी हैं, उनके बारे में संबंधित लोगों को जल्द मंजूरी पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article