{"_id":"5d308cde8ebc3e6d1635241d","slug":"welfare-schemes-will-be-implement-effectively-in-himachal-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी तरीके से लागू की जाएंगी जनकल्याण की योजनाएं: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी तरीके से लागू की जाएंगी जनकल्याण की योजनाएं: सीएम
Thu, 18 Jul 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांव, गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सुधार को सरकार की प्राथमिकता बताया है। गुरुवार की शाम मंडी सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते समय सीएम ने कहा कि जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इस मौके राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।
विज्ञापन
इसके अलावा अनुबंध कर्मचारी संघ, जलवाहक संघ सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगें उठाईं। मुख्यमंत्री ने सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री का कांगनीधार हेलीपैड पर विधायकों, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक नाचन विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, डीसी आशुतोष गर्ग, एसपी गुरदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन