फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weightlifter Mirabai Chanu and hockey player Rani Rampal will come to Himachal

कांगड़ा: महिला दिवस पर हिमाचल आएंगी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू

Mon, 07 Mar 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

मीराबाई चानू और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य और खेलों के बारे में जागरूक करेंगी। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्देशित मीट द चैंपियंस कार्यक्रम आठ मार्च को होगा।

विज्ञापन
Weightlifter Mirabai Chanu and hockey player Rani Rampal will come to Himachal
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य और खेलों के बारे में जागरूक करेंगी। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सौजन्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्देशित मीट द चैंपियंस कार्यक्रम आठ मार्च को होगा। कार्यक्रम में मीराबाई चानू और रानी रामपाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और जिला कांगड़ा के स्कूली छात्रों से रूबरू होंगी। इन खिलाड़ियों का स्कूल भ्रमण करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य और खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना है। प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले भर के 75 स्कूलों के बच्चे और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सदस्य भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

विज्ञापन



हमीरपुर में महिला सुरक्षा कवच अभियान का शुभारंभ होगा
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को एक दिवसीय हमीरपुर दौरे पर आ रहे हैं। सांसद अस्पताल और सांसद खेल महाकुंभ के  बाद वह मंगलवार को महिला सुरक्षा कवच अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि ओलंपियन और भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू और भारतीय हॉकी टीम की सदस्य रानी रामपाल और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में सुबह साढ़े दस बजे शुरू कार्यक्रम होगा। इस मौके पर प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी के धर्मपुर, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के महिला पुलिस थानों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 108 मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाएंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed