{"_id":"62ac7d964428ed683b2f9ebd","slug":"weightlifter-kunjarani-devi-interview-in-khelo-india-women-weightlifting-league-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"weightlifter Kunjarani Devi: पूर्व ओलंपियन वेटलिफ्टर बोलीं- ऐसी सुविधाएं हमारे जमाने में होती तो और बेहतर करतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weightlifter Kunjarani Devi: पूर्व ओलंपियन वेटलिफ्टर बोलीं- ऐसी सुविधाएं हमारे जमाने में होती तो और बेहतर करतीं
Sat, 18 Jun 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अनिल भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अनिल भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:12 AM IST
सार
मौजूदा समय में सीआरपीएफ में बतौर कमांडेंट कार्यरत कुंजरानी का कहना है स्वस्थ तन के साथ खिलाड़ियों का मन भी स्वस्थ होना चाहिए।
विज्ञापन
वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी भारोत्तोलन में दुनिया भर में अपनी ताकत का डंका बजाने वाली ओलंपियन वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी आज के दौर को खेलों के लिए सबसे उपयुक्त मानती हैं। कुंजरानी कहती हैं कि खिलाड़ियों को जिस प्रकार की सुविधाएं आज मिल रही हैं, वो सुविधाएं उनके जमाने में होती तो वे और बेहतर कर सकती थीं। नगरोटा बगवां में चल रही खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग लीग में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचीं पूर्व वेटलिफ्टर कुंजरानी ने विशेष बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि अब सरकार खेलों को बढ़ावा देने पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए कई प्रकार के मंच दिए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुविधाएं मिलना ही काफी नहीं है। आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है। खिलाड़ियों के लिए खेल की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए जोश और जज्बा होना चाहिए। बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों को लक्ष्य तय कर मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए। मौजूदा समय में सीआरपीएफ में बतौर कमांडेंट कार्यरत कुंजरानी का कहना है स्वस्थ तन के साथ खिलाड़ियों का मन भी स्वस्थ होना चाहिए।
विज्ञापन