Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weekend tourists bring excitement to the city, leaving businesses upbeat

Shimla News: वीकेंड पर सैलानियों से शहर में लगी रौनक, कारोबारी उत्साहित

Sat, 13 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weekend tourists bring excitement to the city, leaving businesses upbeat
होटलों में 55 फीसदी तक कमरे बुक, बादल छाने से बर्फबारी की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में बढ़ी है। शहर के होटलों में एक दिन में 10 से 15 फीसदी कमरों की बुकिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर के होटलों में शुक्रवार को 40 फीसदी तक कमरे बुक थे वहीं शनिवार को यह संख्या 50 से 55 फीसदी तक पहुंच गई। सैलानियों की संख्या बढ़ने से शहर के कारोबारी उत्साहित हैं।

बीते हफ्ते शहर के होटलों में 35 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी। राजधानी में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने की वजह से ठंडी हवाएं चलती रहीं। ऐसे में सैलानियों के मन में बर्फबारी की उम्मीद जगी है। शहर के मालरोड और रिज मैदान पर भी पर्यटकों की भीड़ है। रिज मैदान पर आयोजित फूड कार्निवल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इन दौरान राजधानी के बाजारों में खरीदारी करने के लिए खूब भीड़ रही। इन दिनों दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, अंबाला सहित विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद शनिवार को लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग भी पैक हो गई थी वहीं कार्टरोड को मालरोड से जोड़ने वाली एचपीटीडीसी की लिफ्ट में दिनभर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


होटल के कारोबारियों ने सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विशेष तरह के डिस्काउंट ऑफर भी निकाले हुए हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इन दिनों सैलानियों को एडवांस में कमरा बुक करवाने पर 15 से 20 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बीते वर्ष के मुकाबले इस विंटर टूरिस्ट सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इस हफ्ते शहर में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ कारोबार भी बढ़ा है। बर्फबारी होने के बाद शहर में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। शहर के कारोबारियों ने इसको लेकर अपनी पुरी तैयारियां कर ली हैं।
-तरूण राणा, सह सचिव, शिमला व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article