{"_id":"5baf78a6867a557ecb2ebe89","slug":"weather-will-remain-dry-till-five-october-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, मानसून की विदाई पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, मानसून की विदाई पर असमंजस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पांच अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश से मानसून की विदाई को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश से मानसून जाने में अभी करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून की विदाई की स्पष्ट तारीख अभी तय नहीं हुई है। उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, हमीरपुर में 29.6, कांगड़ा में 29.5, सुंदरनगर में 29.3, भुंतर में 28.5, धर्मशाला में 28.2, चंबा में 27.3, नाहन में 26.5, सोलन-बिलासपुर में 25.8, शिमला में 23.1, कल्पा में 20.0 और डलहौजी में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को कुमारसेन में 49, गोहर में 43, गगल में 27, पंडोह में 24, कोटखाई-मनाली में 20, बंगाणा में 13, सुंदरनगर में 12, कुफरी में 11, रामपुर में 9, नगरोटा सूरियां-केलांग में 6, तीसा-रिकांगपिओ में 4 और डलहौजी-पालमपुर में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।