{"_id":"5cd03c4cbdec22076100ac16","slug":"weather-will-remain-dry-in-himachal-for-nine-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने दिन सताएगी गर्मी, ऊना में 39.4 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने दिन सताएगी गर्मी, ऊना में 39.4 डिग्री पहुंचा तापमान
Mon, 06 May 2019 07:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 May 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों में बारिश और हिमपात होगा। नौ मई तक लोगों को गर्मी सताएगी। 10 से 12 मई तक फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश की चेतावनी दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 12 को मौसम साफ रहेगा जबकि 10 से 12 मई तक मध्यम पर्वतीय भागों में एक दो भागों में बारिश और गर्जना होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 14.7, सुंदरनगर 16.5, भूंतर 10.8, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 17.5, नाहन 17.7, केलांग 2.0, पालमपुर 12.5, सोलन 13.6, मनाली 6.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 16.0, बिलासपुर 16.7, हमीरपुर 16.2, चंबा 14.0, डलहौजी 11.2 और कुफरी 10.4 दर्ज किया है। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 24.0, सुंदरनगर 35.1, भुंतर 31.5, कल्पा 19.2, धर्मशाला 27.8, ऊना 39.4, नाहन 34.3, केलांग 12.6, सोलन 30.5, कांगड़ा 34.0, बिलासपुर 36.0, हमीरपुर 35.2, चंबा 31.4 और डलहौजी 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।