{"_id":"5d9c54db8ebc3e01403191c4","slug":"weather-will-remain-dry-for-14-october-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान
Tue, 08 Oct 2019 02:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल घाटी की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम खुल गया। मौसम विभाग ने मध्यम पर्वतीय, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
उधर, राजधानी शिमला समेत सूबे के कई भागों में मंगलवार को बारिश के बाद शीत लहर हो गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2, कल्पा 4.6, धर्मशाला 15.2, मनाली 5.4, डलहौजी 12.7 और कु फरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन