{"_id":"58cc03df4f1c1b992132ae62","slug":"weather-will-remain-clear-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर फिर ताजा बर्फबारी, अगले पांच दिन मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर फिर ताजा बर्फबारी, अगले पांच दिन मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 23 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। शिमला में हल्की धूप खिली, वहीं जिला कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। वीरवार रात को भी जिला की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में 20 सेंटीमीटर, कोकसर और सोलंगनाला में 10 तथा जलोड़ी दर्रा में चार सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.8, ऊना में 26.2, सोलन में 19.5, नाहन में 22.1, भुंतर में 20.0, सुंदरनगर में 23.0, कल्पा में 9.8, मंडी में 22.1, बिलासपुर में 23.6, हमीरपुर में 22.0 और मनाली में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन