{"_id":"588e1a4e4f1c1b303de802c5","slug":"weather-will-remain-clear-for-next-two-days-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से प्रदेश में मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से प्रदेश में मौसम साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को हिमाचल के कुछ इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मंगलवार से दो फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर अभी जारी है। लाहौल के डोहरु नाला में हिमखंड गिरने से अभी भी चिनाब नदी का बहाव रुका हुआ है। उधर, रविवार को रोहतांग, कुंजम दर्रा, बारालाचा, जलोडी दर्रा की चोटियों के अलावा लाहौल में रुक-रुककर हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
भारी बर्फबारी से बंद लाहौल के 140 ट्रांसफार्मर अब तक चालू नहीं हो सके हैं। बिजली के बिना बीएसएनएल का टावर ठप है। लाहौल घाटी में 250 सड़कों पर वाहनों के पहिए जाम हैं। जिला कुल्लू में भी करीब आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। लाहौल की मयाड घाटी में रिकॉर्ड छह से सात फीट बर्फबारी से उपमंडल मुख्यालय उदयपुर का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
नहीं पिला पाए पोलियो ड्रॉप्स
ल्हासे गिरने और खराब मौसम की वजह से रविवार को चंबा के पांगी में बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाई जा सकी। लाहौल स्पीति और किन्नौर में भी सड़क मार्ग बाधित होने और बर्फबारी के चलते पोलियो ड्रॉप्स नहीं पिलाई जा सकी।
न्यूनतम तापमान
केलांग -4.2
कल्पा -2.4
मनाली -3.6
शिमला 8.6
सोलन 6.0
नाहन 6.6
धर्मशाला 7.4