{"_id":"63406a3b71014374387eddea","slug":"weather-will-be-bad-in-himachal-for-six-days-drizzle-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन खराब रहेगा मौसम, शिमला में बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में छह दिन खराब रहेगा मौसम, शिमला में बूंदाबांदी
Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:36 PM IST
सार
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के चलते दिल्ली से हवाई जहाज नहीं आया। शिमला सहित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के आसपास शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक धुंध छाई रही।
विज्ञापन
हिमाचल में खराब रहेगा मौसम।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.6, मंडी 29.8, बिलासपुर 29.2, कांगड़ा 28.1, हमीरपुर 27.5, धर्मशाला 25.2 और शिमला में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
खराब मौसम से नहीं हुई दिल्ली-शिमला के बीच हवाई उड़ान
राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के चलते दिल्ली से हवाई जहाज नहीं आया। शिमला सहित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के आसपास शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक धुंध छाई रही। बीते दिनों ही करीब सवा दो साल के बाद दिल्ली और शिमला के बीच हवाई उड़ानें शुरू हुई हैं।
विज्ञापन