{"_id":"57a20c8c4f1c1b6f152ba678","slug":"weather-warning-bulletin-heavy-rain-alert-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन तक हिमाचल में मेघ जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है। हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में छह और सात अगस्त को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई इलाकों में छह और सात अगस्त को भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
नौ अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को ऊना में 37.2, शिमला मे 22.1, धर्मशाला में 28.4, सुंदरनगर में 32.7, भुंतर में 33.5, नाहन में 30.5, सोलन में 28, कल्पा में 23.2, मंडी में 30.2, हमीरपुर में 29.4, बिलासपुर में 31.4, कांगड़ा में 29.7, मनाली में 25 और केलांग में 27.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।