{"_id":"5846bbe84f1c1b104f44848e","slug":"weather-updates-snowfall-forecast-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा मौसम, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा मौसम, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 Dec 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में दस दिसंबर से मौसम करवट लेगा। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 12 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है।
विज्ञापन
सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 2.3, भुंतर में 2.5, कल्पा में 4, ऊना में 6.6, सोलन में 6, चंबा में 3.5, मनाली में 3.6, हमीरपुर में 5.3, बिलासपुर में 4.7, मंडी में 4.6, धर्मशाला में 10.2 और शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.4, धर्मशाला में 18.8, ऊना में 24, सोलन में 23.8, नाहन में 22, कल्पा मे 16, सुंदरनगर में 22.4 और भुंतर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन