फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather updates now on your mobiles

अरे वाह! SMS से मिलेगी मौसम की जानकारी

Wed, 20 Aug 2014 02:37 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
weather updates now on your mobiles

मौसम के मिजाज के अनुसार फसलों की बिजाई, रोपाई, कटाई, बीमारियों के अलावा दवाओं का छिड़काव कब करना है, इन सब की जानकारी अब किसानों को घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी।

विज्ञापन


इसके लिए मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने प्रदेश के 31 हजार से अधिक किसानों और बागवानों के मोबाइल नंबर रजिस्टर कर लिया है। नए किसानों को भी इससे जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


50 हजार से अधिक किसानों को रजिस्टर करने का लक्ष्य रखा गया है।

मैसेज से मिलेगा मौसम पूरा हाल

weather updates now on your mobiles

इन नंबरों पर रोज एक सप्ताह के मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के अलावा तीन दिन का जिला वाइज तापमान, बारिश कितनी होगी, उमस, बादल, हवाओं की रफ्तार और उसकी दिशा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

किसानों को यह एडवाइजरी बुलेटिन मौसम विभाग के तहत प्रदेश में चल रहे चार एएमएफ यूनिट (कृषि मौसम सलाह सेवा इकाई) के ऑफिसर की ओर से सभी जिलों के किसानों को भेजा जाएगा।

ये केंद्र कृषि विश्वविद्यालय नौणी, पालमपुर, कुल्लू और लाहौल स्पीति में चल रहे हैं। इन केंद्रों को तीन-तीन जिले बांटे गए हैं। इन्हीं केंद्रों से जिलावार किसान एडवाइजरी बुलेटिन और मौसम केंद्र शिमला से मौसम की जानकारी जाएगी।

दवाओं के छिड़काव की भी जानकारी

weather updates now on your mobiles

इसके अलावा मौसम को देखते हुए फसलों में किन दवाओं का छिड़काव करना है और क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, इसे लेकर भी किसानों को सचेत किया जाएगा। किसानों को यह सुविधा केंद्रीय मौसम विभाग और कृषि मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में मिलेगी।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अभी तक 31 हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। इन्हें मौसम के पूर्वानुमान के साथ-साथ एडवाइजरी बुलेटिन भी भेजे जा रहे हैं।

नए किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अधिक से अधिक किसान और बागवान इससे जुड़ कर फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed