{"_id":"75f2c1d8514be8888976a25e0040f29e","slug":"weather-updates-for-himachal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Mar 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में आने वाले चार दिन तक भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 मार्च को प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
16 मार्च को मैदानी क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हो सकती है। 17 मार्च के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा और 20 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड- शनिवार को शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। इससे बीते दिनों के मुकाबले अधिक ठंड रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 6.6, कल्पा -4.0, धर्मशाला 10.2, ऊना 6.6, नाहन 14.5, केलांग -5.9, पालमपुर 9.0, डलहौजी 6.4, सोलन 7.5, चंबा 6.7, मनाली 2.6, कांगड़ा 10.0, बिलासपुर 8.8, हमीरपुर 7.0 और मंडी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन