{"_id":"1e77ed9d7767d365b11787dd11d4bd49","slug":"weather-updates-for-himachal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सक्रिय, फिर भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सक्रिय, फिर भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Sep 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश हुई। ऊना शहर में तो पानी घरों और दुकानों में घुस गया। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि इस संबंध में मंगलवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को ऊना में मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दुकानों और घरों में पानी घुस गया। कुछ देर के लिए सड़कों में करीब आधा फुट पानी भर गया।
विज्ञापन
इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह और दोपहर बाद ही अचानक मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को बलद्वाड़ा में 33, राजगढ़ में 17, मशोबरा एवं बंगाणा में 14, नूरपुर में 12, काहू में 9, करसोग में 8, शिमला में 7, संगड़ाह में 6 और केलांग में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। कई क्षेत्रों में बिजली कड़कती रही और मूसलाधार बारिश भी होती रही।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 9 सितंबर को हिमाचल में मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इसके अलावा मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं आंशिक वर्षा होगी।