फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: snowfall forecast on 1 December 2021 in himachal pradesh

weather update: एक दिसंबर को पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Sun, 28 Nov 2021 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 08:34 PM IST
सार

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति जिले में पानी के स्रोत जमने लगे हैं।

विज्ञापन
weather update himachal: snowfall forecast on 1 December 2021 in himachal pradesh
कोकसर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एक दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अन्य भागों में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति जिले में पानी के स्रोत जमने लगे हैं। वहीं, रविवार को राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान -0.7, शिमला 6.5, सुंदरनगर 3.0, भुंतर 3.0, धर्मशाला 8.2, ऊना 8.0, नाहन 12.5, पालमपुर 6.2, सोलन 4.5, मनाली 2.1.6, कांगड़ा 7.7, मंडी 5.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 5.2, चंबा 5.2, डलहौजी 5.2 और पांवटा साहिब का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग का अधिकतम तापमान 10.1, चंबा 23.5, डलहौजी 14.6, धर्मशाला 22.4, कांगड़ा 24.6, पालमपुर 20.1, मनाली 16.6, भुंतर 24.1, हमीरपुर 23.2, मंडी 21.4, ऊना 27.6, बिलासपुर 25.0, सुंदरनगर 25.5, शिमला 19.3, कुफरी 13.3, सोलन 24.5 और नाहन  23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed